Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस के अधिवेशन में देश में फिर से शांति बहाल करने का संकल्प लिया : प्रतिभा सिंह

अधिवेशन में राजनीति व संगठन के मुद्दों पर चचा्र की गई
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85 वां महाधिवेशन बहुत सफल रहा हैं। इस अधिवेशन में राज्यों के कांग्रेस सगंठनों के बारे जो भी दिशानिर्देश व प्रस्ताव पारित किए गए है उन्हें प्रदेश में गंभीरता से लागू किया जाएगा।
उन्होंने अधिवेशन में पारित संकल्पों की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस ने राष्ट्र की पीड़ा,देश को अंधकार से मुक्त करने विभाजनकारी ताकतों से देश को बचाने व देश में स्थिरता व शांति को फिर से बहाल करने की दिशा में अपना कार्य जारी रखने का संकल्प लिया हैं। इस संदर्भ में राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा इस दिशा में कांग्रेस का एक बहुत महत्वपूर्ण कदम हैं,जिसके लिए बैठक में राहुल गांधी की सराहना की गई। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के महाधिवेशन में विदेश,राजनैतिक व आर्थिक मामलों पर पारित संकल्पों के साथ साथ संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी अधिवेशन में पार्टी में उनके कांग्रेस को उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।
प्रतिभा सिंह ने बताया कि अधिवेशन में कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका को जिस प्रकार आज प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कमजोर करने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और कांग्रेस इसकी अंखडता व स्वतंत्रता को किसी भी कीमत पर ध्वस्त नहीं होने देगी। अधिवेशन में मीडिया के उत्पीडऩ की भी निंदा करते हुए कानून व सवैधानिक ढंग से प्रेस की स्वतंत्रता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles