Sunday, April 12, 2026

नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस सरकार की होगी पहली परीक्षा

सरकार की तीन महीने की कारगुजारियों को लेकर भाजपा का रूख आक्रमक
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन के बाद नगर निगम शिमला के चुनाव कई मायने में अहम हो गए है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दमदार प्रदर्शन करके भाजपा से सत्ता छीन है। अब नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस की प्रतिष्ठा दाव पर है। विधानसभा के बजट सत्र के बाद कभी नगर निगम शिमला के चुनाव होने है। सरकार ने नगर निगम के चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी है।
प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी है। प्रदेश सरकार के अधिकारी नगर निगम शिमला के चुनाव को लेकर सभी औचारिकताएं पुरी करने में जुट गए है। नगर निगम के चुनाव अप्रैल के आखिर या फिर मई के पहले हफ्ते में प्रस्तावित है। लिहाजा कांग्रेस के सामने नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने चुनौती बनी हुई है। कांग्रेस सरकार अपने तीन महीने के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों को लेकर शिमला की जनता के बीच जाने की रणनीति बना रही है। वहीं भाजपा नगर निगम शिमला के चुनाव में सरकार के के खिलाफ आक्रकम रूख अपनने की फिराक में है। भाजपा इन चुनाव में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान की कारगुजारी को लेकर कोई भी मुद्दा हाथ से नहीें जाने देगी। अहम बात यह है कि कांग्रेस को सरकार के बनने के बाद नगर निगम चुनाव में अपनी पहली परीक्षा देनी पड़ रही है। ऐसे में इस बार नगर निगम शिमला के चुनाव के काफी रौचक होने के आसार नजर आने लगे है। वहीं प्रदेश सरकार नगर निगम शिमला के चुनाव विधानसभा के बजट सत्र के बद करवाने की तैयारी कर रही है। बजट सत्र 14 मार्च से 6 अप्रैल तक चलना है। नगर निगम शिमला में पिछले बार भाजपा का कब्जा था। कांग्रेस इस बार नगर निगम चुनाव में सत्ता का फायदा उठाना का भी प्रयास करेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles