Monday, January 12, 2026

केंद्र ने हिमाचल के लिए कई योजनाएं स्वीकृत की- जेपी नड्डा

हिमाचज आजकल

शिमला।  राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल  के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को  नई दिल्ली में रन फॉर हिमाचल, हिमाचल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिामचल प्रदेश के वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हंै। यह आयोजन स्वर्णिम हिमाचल महोत्सव का भाग है और मैराथन का आयोजन प्रदेश सरकार, हिमाचल सामाजिक निकाय फेडरेशन और एनसीआर दिल्ली में रहने वाले प्रवासी हिमाचलियों के संयुक्त तत्वाधान से किया गया है। रन फॉर हिमाचल का आयोजन राजघाट से हिमाचल भवन तक किया गया।

 इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियों से प्रदेश और देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, प्रदूषण रहित स्वच्छ वातावरण का वरदान हासिल है और देवभूमि का मूल निवासी होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताआें को ध्यान में रखते हुए विकासात्मक परियोजनाआें को स्वीकृति प्रदान कर राज्य के विकास में सदैव सहयोग प्रदान किया है। हिमाचली हमेशा जमीन से जुड़े रहने वाले लोग होते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय राजधानी में इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनसीआर में रहने वाले हिमाचलियों की भावनाआें और प्रदेश के प्रति उनके समर्पण भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद कई उपलब्धियां अपने नाम की है और देश में हिमाचल एक आदर्श राज्य के रूप में जाना जाता है।  प्रदेश  ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कई अन्य क्षेत्रों में उत्ष्ट प्रदर्शन किया है। प्रदेश की 50 वर्षों की विकासात्मक यात्रा बहुत ही शानदार और प्रेरणादायी रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों के दोनों खुराकों के टीकाकरण लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्ष्ट प्रदर्शन किया है और हिमाचल प्रदेश देश में यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला राज्य है।

उन्होंने राज्य को   लगतार सहयोग प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल के दौरान राज्य को स्वास्थ्य अधोसंरचना विशेषरूप से एम्स और चिकित्सा महाविद्यालयों के विकास में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचली बहुत ही सरल और परिश्रमी लोग होते हैं और देश और विदेश में हिमाचली अपने  विश्वसनीय स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हिमाचलियों ने देश में प्रतिष्ठा और सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने सभी हिमाचलियों का आह्वान किया कि विकास की अधिकतम ऊंचाई छुने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles