Sunday, April 12, 2026

नगर निगम चुनाव में भीतरघात करने वालों पर कांग्रेस की पारखी नजर

कांग्रेस ने वार्डों प्रभारियों को सौंपी नाराज नेताओं को मनाने की जिम्मेदारी
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने नगर निगम में भीतरघात करने वालों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी। कांग्रेस आलाकमान की ओर से भी इस बारे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सख्त आदेश दिए गए है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस हरकत में आ गई है। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों में चुनाव होने जा रहे है। कांग्रेस इन चुनाव को हलके से नहीं लेना चाहती है। कांग्रेस ने अब सभी वार्डों को लिए प्रभारियों की नियक्ति कर दी है।
नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। कांग्रेस का सत्ता में आए अभी चार महीने का ही समय हुआ है। लिहाजा नगर निगम शिमला के चुनाव कांग्रेस की पहली परीक्षा होने जा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि कांग्रेस को शहर व शहर के बाहर के कुछ वार्डों में भीतरघात होने की खबरें मिलने लगी है। कांग्रेस की ओर से अब इन वार्डों के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के नेताओं ने इस बात से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी अवगत करवाया है। हालांकि शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते है। फिलहाल नगर निगम चुनाव में कई वार्डों केे नेता व कार्यकर्जा पसंद का टिकट न मिलने से नाराजगी जाहिर करने लगे है। बताते है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अब वार्डों प्रभारियों से अगले कुछ दिनों में रिपोर्ट तलब करने जा र ही है। नाराज नेताओं व भीतरघात करने वालों के नाम भी बताने को कहा गया है। ताकि समय रहते इन नेताओं को मनाया जा सके। उधर, नगर निगम चुनाव के लिए राजधानी चुनावी शोर बढऩे लगा हैॅ। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपने अने वार्डों में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles