Wednesday, February 25, 2026

नई व्यवस्था: कोविड से हुई मौत का प्रमाण-पत्र लेने के लिए नहीं भटकेंगे परिजन

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:37 AM IST

सार

आईजीएमसी ने कोविड मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रक्रिया सरल बनाई है। अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार को इसको लेकर एक विशेष कमेटी का गठन किया है। कमेटी में डॉ. बलबीर वर्मा, डॉ. सुनील शर्मा नोडल अफसर और असिस्टेंट नोडल ऑफिसर का जिम्मा डॉ. राहुल गुप्ता को दिया गया है। 

आईजीएमसी शिमला(फाइल फोटो)

आईजीएमसी शिमला(फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

कोरोना से हुई मौत के प्रमाणपत्र लेने के लिए अस्पतालों में मृतकों के परिजनों को नहीं भटकना पड़ेगा। आईजीएमसी ने मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए प्रक्रिया सरल बनाई है। अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार को इसको लेकर एक विशेष कमेटी का गठन किया है। कमेटी में डॉ. बलबीर वर्मा, डॉ. सुनील शर्मा नोडल अफसर और असिस्टेंट नोडल ऑफिसर का जिम्मा डॉ. राहुल गुप्ता को दिया गया है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनकराज की ओर से इस कमेटी का गठन किया गया है। 

 सरकार ने कोरोना से मरने वाले के परिजनों को 50 हजार की मदद देने की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को आवेदन करने से पहले दस्तावेजों को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें किसी भी तरह की समस्या पेश न आए इसके लिए तीन सदस्यीय डॉक्टरों की विशेष कमेटी बनाई है। ये कमेटी आवेदकों को रेडीमेट एप्लीकेशन भी उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को अगर मौत का सर्टिफिकेट, डेथ की पूरी जानकारी और कोविड टेस्ट रिपोर्ट की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। 

Source link

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles