Saturday, April 11, 2026

भाजपा 7990 पोलिंग बूथों पर मनाएगी सुशासन दिवस : राजीव बिंदल

सुशाशन दिवस, वीर बाल दिवस, भाजपा समर्थित पार्षदों प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे
हिामचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसंबर को पूरे देशभर में सुशासन दिवस के रूप में में मनाया जाएगा। हिमाचल में 25 दिसंबर को 7990 पोलिंग बूथों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने की योजना है। भाजपा हर मण्डल पर कवि गोष्ठी , फल वितरण् व चर्चा संगोष्ठियां आयोजित करेगी।
उन्होंने ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी इस शताब्दी के महानतम नेताआें में शामिल है। उन्होनें भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया और भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई। हिमाचल के लिए उनका अहम योगदान है। इसके अलावा 26 दिसंबर देशभर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। गुरू गोविन्द सिंह के चारों पुत्रों के बलिदान को समर्पित यह बाल दिवस पूरे भारत को त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति गुरू तेग बहादुर जी, गुरू गोविन्द सिंह जी, साहिबजादे अजित सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह व फतेह सिंह के त्याग को, बलिदान को स्मरण कराएगा जिनके बलिदान के कारण आज हिन्द इस रूप में विद्यमान है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा वीर बाल दिवस मनाएगी।
उनका कहना है कि 28 दिसंबर को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाािकारियों की एक दिवसीय बैठक शिमला में आयोजित की जाएगी। जबकि 29 दिसंबर को प्रदेश के सभी भाजपा समर्थित पार्षदों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बद्दी (सोलन) में होगा। वहीं 31 दिसंबर को प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles