Sunday, April 12, 2026

सांसदों के निलंबन पर शिमला में कांग्रेस का हल्ला बोल

विपक्षी सांसद का निलंबन लोकतंत्र की हत्या : जितेंद्र चौधरी
हिमाचल आजकल
शिमला। संसद से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों के निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही निर्णयों के खिलाफ सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्षों की अगुवाई में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में पार्टी के नेता,पदाधिकारी अग्रणी संगठनों के पदधिकारियों व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं  ने इसमें भाग लिया। शिमला में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जिला शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में मालल रोड के नाज पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर जितेंद्र चौधरी ने कहा कि अब केंद्र सरकार के पाप का घड़ा भर गया है। संसद से जिस प्रकार सांसदों को सदन से निलंबित किया गया है वह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सांसदों को सदन से बाहर किया गया। किसी भी सांसद को सदन के अंदर सरकार से सवाल करने का पूरा अधिकार है पर भाजपा इस अधिकार का हनन कर रही है जो बहुत ही चिंता का विषय है।
प्रदेश महिला कांग्रेस अयक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि देश में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों व तानाशाही के खिलाफ एकजुट है। भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गए है और अब अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के सांसदों के निलंबन पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि देश अब इस अपमान का बदला लेने को आतुर है और आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।
इस दौरान कांग्रेस उपायक्ष विनीत गौतम हाउसिंग बोर्ड के उपायक्ष व कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा,यशपाल तनाईक, अनिता वर्मा,जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, कांग्रेस सचिव राजकुमारी सोनी,इंद्रजीत सिंह,गीतांजलि भागड़ा,भूपेंद्र कवंर,बलदेव ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर,एस के सहगल,कुसुम्पटी ब्लॉक अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल,विनीता वर्मा,उमा वर्मा,प्रवक्ता जी एस तोमर,एस एस जोगटा,प्रो. मोहन झारटा,पुष्पा शोभटा,सतलाल,सेनराम नेगी,जीत राम पवंर,निशांत ठाकुर,वृंदा सिंह,रिंकू वर्मा,विनी शर्मा,तनु चौहान,सत्या मदाइक,के अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के कई अन्य पदाािकारी, नगर निगम शिमला के पार्षद अग्रणी संगठनों व विभागों के पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं  ने इस प्रदर्शन में भाग लिया ।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles