Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ठियोग में आपदा प्रभावितों को बांटेगे चेक : कुलदीप राठौर

सुक्खू पराला में प्रोसेसिंग प्लांट का करेंगे उद्घाटन
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को ठियोग में आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि के चेक बांटेंगे। ठियोग के आलू मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वहीं वे पराला में बने फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे।
स्थानीय विधायक व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सोमवार को सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एडीएम ज्योति राणा, एसडीएम ठियोग, तहसीलदार सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद विधायक कुलदीप राठौर ने अधिकारियों के साथ ठियोग के आलू मैदान का निरीक्षण किया। वहां पर कार्यक्रम स्थल देखा व अन्य  व्यवस्थाओं का भी जायाजा लिया। कुलदीप राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री मंगलवार को ठियोग विधानसभा क्षेत्र आ रहे हैं। ठियोग पधारने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि का चेक वितरत करेंगे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के कई मसले मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने का उनका प्रयास लगातार जारी है। कई नए प्रोजेक्ट हैं जिन पर वह कार्य कर रहे हैं। पर्यटन की ²ष्टि से ऊपरी शिमला में काफी संभावनाएं हैं उन पर काम किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिमला ग्रामीण अतुल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठियोग नरेंद्र कंवर नगर परिषद ठियोग अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles