Monday, April 13, 2026

प्रदेश में बूथ स्तर पर कांग्रस मनाएंगी स्थापना दिवस : प्रतिभा सिंह

लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही बड़ी लड़ाई
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अपने सभी जिलों,ब्लॉकों में बूथ स्तर तक 28 दिसंबर को अपना 139 वां स्थापना दिवस मनाएगी। है तैयार हम,के नाम से होने वाले इस स्थापना दिवस का अखिल भारतीय स्तर का कार्यक्रम 28 दिसंबर को नागपुर में होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, सभी मंत्री , प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में भी स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा व पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों पर संवाद भी होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के सभी  नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं  का आह्वान किया है कि वह पार्टी के स्थापना दिवस पर को अपने अपने क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने इस बार अपना स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाने का फैसला लिया है। बूथ कमेटियों के सभी पदाधिकारी इस दौरान कांग्रेस के झंडे तले पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों से लोगों को जागरूक करेंगे।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आज देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रही है। इस लड़ाई में देश के सभी लोगों की भागीदारी हो इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णयों के प्रति लोगों को जागरूक करने की बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा है कि इस दिन से देशभर में कांग्रेस इस अभियान को विधिवत रूप से शुरू कर देगी। प्रदेश में भी इस कार्यक्रम को पूरे जोर शोर से चलाया किया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles