Monday, August 10, 2026

एसजेवीएन ने 100 मेगावाट की एक और सौर परियोजना हासिल की

हिमाचल आजकल
शिमला । एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी के माध्यम से 100 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की है।
नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने जीयूवीएनएल की टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से बिल्ड ऑन एंड ऑपरेट के आधार पर 2.63 रुपए प्रति यूनिट की दर से 100 मेगावाट सौर परियोजना की उद्धृत  क्षमता सफलतापूर्वक हासिल की है। यह ग्राउंड माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट एसजेवीएन द्वारा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से लगभग 550 करोड़ रुपये की लागत पर विकसित किया जाएगा। परियोजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत में कहीं भी विकसित की जाएगी और विद्युत खरीद करार (पीपीए) पर हस्ताक्षर करने की तिथि से 18 महीने के भीतर कमीशन की जाएगी। एसजीईएल और जीयूवीएनएल के बीच 25 वर्षों के लिए पीपीए पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

नंद लाल शर्मा ने कहा कि परियोजना के कमीशन होने के पहले वर्ष में लगभग 252 मिलियन यूनिट बिजली उत्पन्न की जाएगी और 25 वर्षों की अवधि में संचयी ऊर्जा उत्पादन लगभग 5866 मिलियन यूनिट होगा। इसके अलावा, इस सौर परियोजना के कमीशन होने से 287434 टन कार्बन उत्सर्जन कम होने का अनुमान है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles