Monday, August 10, 2026

नावर क्षेत्र अब पक्की सडक़ों के लिए जाना जाएगा : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने नक्सेल्टी धारीकुपड़ सडक़ व पंचायत घर खारला का किया लोकार्पण
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान कच्ची सडक़ों के लिए जाना जाता है लेकिन आने वाले समय में यह क्षेत्र पक्की सडक़ों के लिलए जाना जाएगा। उन्होंने बुधवार को आज नावर क्षेत्र में नाल्टीबाऊ-नक्सेल्टी-धारीकुपड़ सडक़ का लोकार्पण किया। इस तीन किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण कार्य करीब 70 लाख रुपए से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि बदशाल पुल से खारला सडक़ का निर्माण कार्य एक करोड़ रुपए से पूर्ण किया गया है वहीं पुजारली कोटि शराईधार सडक़ के निर्माण पर लगभग 82 लाख रुपए की राशि खर्च कर कार्य को पूरा किया गया है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि घनासीधार खदराला सडक़ का निर्माण कार्य लगभग 9 करोड़ रुपए से किया जा रहा है। नावगा पलोथर सडक़ के लिए 11 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की जा चुकी है इसके अतिरिक्त तमशालल खारला सडक़ का निर्माण कार्य 60 लाख रुपए की लागत से 15 जनवरी तक पूरा किया जाएगा। रोहित ठाकुर कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत प्रदेश को करीब 2600 करोड़ रुपए की शशि प्राप्त हुई है जिसमे से जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को सर्वाधिक 190 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से क्षेत्र की कुछ सडक़ें अवश्य रूप से मजबूत होंगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के बाद क्षेत्र की 66 सडक़ें पास की गई है जो अपने आप में एक उपलब्धि है।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारी आपदा से प्रदेश को लगभग 12 हजार करोड़ रुपए की क्षति हुई है। वही जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में केवल सडक़ों को ही करीब 123 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि बागवानी बहुल क्षेत्र में सडक़ों को सुदृढ  करना हमारी प्राथमिकता है जिसके ²ष्टिगत समय-समय पर उचित कदम उठाए जा रहे है। बागवानों को फफूंद नाशक एवं कीटनाशक पर मिलने वाले उपदान को प्रदेश सरकार द्वारा दोबारा बहाल किया गया ताकि बागवानों को राहत प्रदान हो सके। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 33 लाख रुपए की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत घर खारला का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त पंचायत भवन में फर्नीचर के लिए भी लगभग 2 लाख 69 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles