अंग्रेजों के बाद शिमला में पहली टनल का सपना हमनें देखा और उसे साकार किया
हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ढली में नवनिर्मित टनल केंद्र सरकार और बीजेपी की प्रदेश सरकार की उपलब्धि है। कांग्रेस सरकार अनायास ही इस कार्य का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस टनल के निर्माण को पूरा करना पनी प्राथमिकता में शामिल किया होता तो इस टनल का लोकार्पण काफ़ी पहले हो जाता। सरकार की उदासीनता की वजह से इस टनल के पूरा होने में देरी हुई।
नेता प्रतिपक्ष ने कहाकि कांग्रेस सरकार कुछ ख़ुद के काम करे और उसका श्रेय लो तो अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने 170 साल पहले शिमला में ढली टनल का निर्माण करवाया था। उसके बाद से शिमला में यातायात सुदृढ़ करने की दृष्टि से कोई टनल नहीं बनी। वहां पर यातायात को सुदृढ़ करने लिए टनल अत्यंत आवश्यक थी। वैज्ञानिक सर्वे के बाद यह स्पष्ट हुआ कि ढली टनल के साथ दूसरी टनल का निर्माण संभव है। भाजपा सरकार के प्रयास से केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट्स के तहत इस टनल के निर्माण को मंज़ूरी देते हुए 48 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया।
निर्माण की मंज़ूरी मिली। हमारी सरकार में इस टनल का जल्दी से जल्दी निर्माण भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही। इस टनल के निर्माण का अनावश्यक श्रेय लेने के बजाय विकास से जुड़ी नई परियोजनाओं पर काम करे। जिससे प्रदेश के लोगों को सुविधा हो।


| All Rights Reserved | Website By :