Saturday, August 8, 2026

सुन्नी बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के हितों से खिलवाड़ नहीं होगा : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सुन्नी बांध परियोजना से प्रभावित लोगों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उनकी मांगों को कंपनी के साथ साथ प्रदेश सरकार के सामने भी रखा जाएगा। बांध से प्रभावित किसी के साथ भी अन्याय नही होने दिया जाएगा। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सुन्नी जल विद्युत परियोजना की जिला शिमला व मंडी जन चेतना जागरूकता सयुंक्त संघर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उनका कहना है कि संघर्ष समिति के साथ जल्द ही एक और बैठक की जाएगी और इसमें पारित मांगो व प्रस्तावों को राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त वह जल्द ही इस क्षेत्र का दौरा भी करेंगी।
बैठक में संघर्ष समिति ने कंपनी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण के नियमों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भूमि का मूल्य मुहाल की दर से दिया जा रहा है जो उन्हें कतई मंजूर नही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से करीब 2700 परिवार प्रभावित हो रहें है इसलिए उन्हें इस परियोजना में स्थाई रोजगार के साथ साथ उनकी जमीन का बाजार भाव से भूमि का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने मांग की उनकी जमीन का अधिग्रहण फेक्टर- 2 के प्रावधान के तहत मुआवजा निर्धारित किया जाना चाहिए। जो लोग पूरी तरह बेघर हो रहें है उन्हें जमीन के साथ साथ बड़ा घर बना कर दिया जाना चाहिए।
बैठक में क्षेत्र के विकास के लिए लाडा को शामिल करने की मांग करते हुए कहा कि इस परियोजना में कोई भी स्पष्टता नहीं है। इसमें न तो क्षेत्र में स्कूल,अस्पताल खोलने की कोई कही गई है और न ही प्रभावित पंचायतों में सडक़ पुलों के निर्माण की कोई बात कही गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles