हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पधार रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र की जनता उनका अभिनंदन करेगी। भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में नड्डा जी की अध्यक्षता में व नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है। शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन व शिमला में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे। पसुबह 9 बजे सोलन माॅल रोड़ पर रोड़ शो एवं अभिनंदन समारोह होगा और दोपहर 1 बजे होटल पीटरहाॅफ शिमला में अभिनंदन समारोह होगा। सांय काल 6 बजे भाजपा हिमाचल प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :