Friday, August 7, 2026

जुब्बल-नावर-कोटखाई में तेजी से हो रहे विकास कार्य : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में की शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के रूप में शिक्षा जैसे अहम विभाग की जुब्बल-नावर-कोटखाई को जिम्मेदारी मिली हैं उससे क्षेत्र की जनता को प्रदेश में मान सम्मान मिला हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के प्रति अपनी वचनबद्घता के साथ कार्य कर रही हैं और बीते एक वर्ष के छोटे से कार्यकाल में क्षेत्र में विकास को गति मिली हैं। यह बात श्क्षिा मंत्री ने कोटखाई के हल्ली में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई की मासिक बैठक में कही।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा से सडक़ों को भारी नुकसान पहुंचा इसके बावजूद भी कांग्रेस सरकार की मजबेूत इच्छाशक्ति के चलते सडक़ों को युद्व स्तर पर बहालल किया गया जिससे हर बागवान का सेब मंडी तक पहुंच सका। उन्होंने कहा कि सरकार ने सेब की बिक्री किलोग्राम से करने का ऐतिहासिक  निर्णय,दवाइयों पर सब्सिडी योजना बहाल , आपदा प्रभवितों को आपदा राहत नियमावली में संशोधन कर आधिकतम भरपाई 7 लाख तक करने सहित जनहित में कई निर्णय लिए गए। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि भारी आपदा के बावजूद भी प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में सराहनीय निर्णय लिए गए हैं जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप का कार्यकाल निराशाजनक रहा हैं और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता का भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश हैं। मासिक बैठक में आगामी लोकसभा के चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। इस बैठक में ब्लक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सभी जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, अग्रणी संगठन के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles