भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां
हिमाचल आजकल
शिमला। मध्यप्रदेश , छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को एेतिहासिक जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के शिमला के पीटरहॉफ में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा हिमाचल में उत्साह से प्रसन्नता का वातावरण कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढक़र भाग लिया। उनकास कहना है कि नया साल राममय होगा , राम ने किया सभी मर्यादाओं का पालन किया था। इसी प्रकार भाजपा का हर कार्यकर्ता भी राम की तरह मर्यादित रूप से जनता की सेवा करते हुए देश को सशक्त बनाएगा। इसी से देश शक्तिशाली होगा। उन्होंने आहवान किया की 22 जनवरी से सब सभी तीर्थ स्थलों और मंदिरों में सफाई अभियान चलाएंगे । राम ज्योति को नाम पर दिवाली मनाते हुए हर घर में 5 ज्योति जलाने का कार्य करेगे।उन्होंने कहा की राम मंडी निर्माण में भी हिमाचल का भी बड़ा योगदान है, 11 जून 1989 को पालमपुर की पावन धरती से राम मंदिर का प्रस्ताव पारित हुआ था , आज प्रस्ताव साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने नेता कहते थे को 3 राज्य में वह जीत हासिल करेंगे भाजपा तख्ता पलटा और आज बड़े बहुमत के साथ भाजपा तीनों राज्यों में सशक्त और प्रबल सरकार बनाई है।



| All Rights Reserved | Website By :