हिमाचल आजकल
शिमला। नावर क्षेत्र की दुर्गम ग्राम पंचायत कुठाड़ी के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान ललित संग्रेल की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सचिवालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कुठाड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने पर खुशी जताते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड़ी पूर्व कांग्रेस सरकार के वर्ष 2012-2017 के कार्यकाल में घर द्वार तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से तत्कालीन मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने खोला था जिसे भाजपा सरकार ने सता में आने के बाद वर्ष 2017 में बंद कर दिया। इस दौरान जगदीश कुमार, रूप सिंह, देवेन्द्र सिंह, नारायण सिंह, राहुल मिस्टा, विनय कुमार, रिंकू मिस्टा, सुनील कुमार, अनिल कुमार, लायक राम, प्रदीप कुमार, जोगिंदर सिंह, बिंदू व शिव दास उपस्थित रहें।
नावर के कुठाड़ी के प्रतिनिधिमंडल मंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :