मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 22 नई शाखाआें का शुभारम्भ किया
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत बैंक के बकायदार ऋण धारक इस योजना के तहत अपने ऋणों की अदायगी का बैंक के साथ एकमुश्त समझौता कर निपटान के पात्र होंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के डिफाल्टर ऋणधारक जो किन्ही कारणों से अपने देय ऋण की अदायगी समयानुसार नहीं कर पाए और जिनके ऋण खाते बीत साल 31 दिसम्बर को बैंक द्वारा एनपीए की डी-। श्रेणी में दर्ज किए जा चुके है। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की 22 नई के खुलने से समाज के सभी वर्गों को बैंकिंग सेवाओं की सुविधा घर-द्वार पर ही उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना का शुभारम्भ के अवसर पर दी। किया। उन्होंने बैंक की दो नई योजनाओं एकमुश्त समाधान योजना और उच्च घनत्व सेब बागान विकसित करने के लिए ऋण योजना का शुभारम्भ भी किया।
मुंख्यमंत्री ने कहा कि उच्च घनत्व के सेब बागीचे विकसित करने के लिए ऋण योजना के तहत प्रदेश के बागवानों को उच्च घनत्व सेब के पौधारोपण में नई तकनीक के प्रोत्साहन और नई किस्मों की पैदावार के लिए प्रति बीघा 8 लाख रुपए तक की ऋण सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत ऋण धारक को अधिकतम 50 लाख रुपए तक ऋण प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बैंक द्वारा आईबीपीएस के माध्यम से की जा रही 232 लिपिक पदों की भर्ती के लिए अनलाइन लिंक की शुरुआत भी की। नई शाखाआें में समरकोट, झडग़ध्रकराड़ी, पराला, धमांदरी, मेहंदली, जरोल, जनेहड़घाट, अप्पर कैथू, खटनोल,, निहरी, चाय का डोरा, स्यांज, भराड़ी, मंडप, धार टटोह, लोहाट, अवाह, छतराडी, हलाह, हरिपुरधार, टिम्बी और चांगो शामिल हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की प्रदेश के विकास में अहम भूमिका है। बैंक की सपनों का संचय-डिपजिट लिंक्कड़ बचत जमा योजना और सशक्त महिला ऋण योजना के सार्थक परिणाम आए हैं। सशक्त महिला ऋण योजना के तहत अभी तक 16836 महिला ऋणियों को 35 करोड़ रुपएे से अधिक के ऋण प्रदान किए जा चुके हैं। बैंक के अध्यक्ष देविन्द्र श्याम ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई शाखाओं के खुलने से समाज के सभी वर्गों को बैंकिंग सेवाओं की सुविधा घर-द्वार पर ही उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत जो ऋणी अपनी ऋण निपटान राशि का भुगतान एकमुश्त करेगा उसे प्रोत्साहन के तौर पर 0$5 अतिरिक्त ब्याज छूट भी दी जाएगी।


| All Rights Reserved | Website By :