लोकसभा चुनावों को देख एक बार फिर लुभावनी घोषणाएं कर रहे मुख्यमंत्री
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रमा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार की नीति व नियति दोनों से वाकिफ हो चुके है। आज प्रदेश की जो स्थिति है उसके हिसाब से मुख्यमंत्री बार बार खाली खजाने की दुहाई देते नजर आते हैं व लोकसभा चुनाव को सामने देख एक बार फिर महिलाओं को ठगने का प्रयास कर रहें हैं। उनका कहना है कि मुख्य्मंत्री जो 1अप्रलल से महिलाआें को 1500 देने की घोषणा कर रहे हैं यह बताएं कि आखिर प्रदेश में कितनी महिलाएं हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 22 लाख महिलाएं है जबकि आज यह आंकड़ा काफी ज्यादा बढ़ गया है। वहीं 18 से 60 वर्ष की महिलाआें की संख्या 22 लाख है। मुख्यमंत्री की घोषणा के हिसाब से 800 करोड रुपए का वितरण 1500 प्रति महिला किया जाएगा जिसकी गणना केवल 5 लाख महिला बनती है।
रमा ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा योजना चल रही है जिसमें कुल लाभार्थियों की संख्या 783000 है इसमें महिलाओं की संख्या 4 लाख 55000 है। तो ऐसे में केवल मुख्यमंत्री 5 लाख महिलाओं को यह राशि वितरण करने की बात क की जा रही है। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाओं को 1500 प्रतिमाह देने का वादा किया था जिसके ऊपर 1 महीने का खर्च 330 करोड़ है। इसका मतलब साफ है कि यह सरकार केवल महिलाआें को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
हिमाचल की महिलाओं से झूठे वादे कर रही कांग्रेस सरकार : रमा ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :