Monday, March 2, 2026

उपमुख्यमंत्री ने की एचआरटीसी कर्मियों के लिए की 4 फीसदी डीए की घोषणा

मुकेश अग्रिहोत्री ने किया शटल बस सेवा, कैशलेस टिकटिंग प्रणाली और ऑनलाइन बस पास सुविधा का शुभारम्भ

हिमाचल आजकल
शिमला। उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्रिहोत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के लिए तत्काल प्रभाव से 4 फीसदी दैनिक भत्ता जारी करने की घोषणा की। उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक को आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने के भी निर्देश दिए। यह घोषणा मुकेश अग्रिहोत्री ने वीरवार को पुराना बस स्टैंड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की विभिन्न सेवाआें का शुभारंभ करने के दौरान की।
उपमुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के कैशलेस टिकटिंग प्रणाली का शुभारम्भ करते हुए कहा कि फिलहाल यह सुविधा तीन जिला में उपलब्ध होगी जिसमें शिमला, हमीरपुर और ऊना शामिल हैं। जल्द ही इस सुविधा को पूरे राज्य में शुरू किया जायेगा। इस सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम और भारतीय स्टेट बैंक के बीच करार हुआ है। इस सुविधा के तहत अब यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर टिकट ले सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं कैशलेस प्रणाली से बस टिकट खरीदा और सचिवालय तक इलेक्ट्रिक बस में सफर भी किया

जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के लिए शटल बस सेवा का शुभारम्भ
मुकेश अग्रिहोत्री ने पुराना बस स्टैंड शिमला से जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा के लिए शटल बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस सुविधा की शुरुआत हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से की गई है। इस शटल बस सेवा का किराया प्रति यात्री 200 रुपये है। इस बस इस पहली यात्रा पुराना बस स्टैंड शिमला से सुबह 6.30 बजे शुरू होगी और सुबह 7.30 बजे जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा पहुंचेगी तथा जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा से 8.30 बजे चलेगी और 9.15 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी यात्रा सुबह 10.45 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला से शुरू होगी और 11.45 पर जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा पहुंचेगी और दोपहर 12 बजे जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा से चलेगी और दोपहर 1 बजे पुराना बस स्टैंड शिमला पहुंचेगी।

ऑनलाइन बस पास सुविधा का शुभारम्भ
उपमुख्यमंत्री ने कॉलेज छात्रों के लिए अनलाइन बस पास सुविधा का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने दो कलेज छात्रों के अनलाइन बस पास जनरेट किए। अब छात्रों को बस पास बनवाने के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। छात्र कहीं से भी अनलाइन बस पास के लिए अप्लाई करेंगे और उसके बाद उनका संस्थान अनलाइन पुष्टि करेगा जिसके बाद निगम द्वारा छात्रों को अनलाइन पास जारी किया जायेगा। पास छात्रों के मोबाइल पर उपलब्ध होगा जिसे निगम के स्टाफ द्वारा चेक करके उन्हें यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह सुविधा कलेज के छात्रों के साथ-साथ उनके अध्यापकों को भी उपलब्ध होगी
अयोध्या के लिए ऊना और शिमला से भी शुरू होगी बस सेवा
अयोध्या के लिए बस सुविधा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम का समझौता हुआ है जिसके तहत तीन बस का परमिट प्राप्त हुआ है। पिछले कल हमीरपुर से बस सेवा शुरू की गई है और एक बस ऊना से तथा एक शिमला से भी अयोध्या के लिए चलेगी। इन बसों के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया को देखते हुए आगे और परमिट के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दर्शन सेवा शुरू की जा चुकी है और उसकी ब्रांडिंग के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles