हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल के अंतर्गत झडग़ में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित झडग़ व नकराड़ी शाखा को विधिवत रूप से जनता को समर्पित किया गया। बीते दिन वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में राज्य सहकारी बैंक सीमित की 22 शाखाओं का लोकार्पण किया। राज्य सहकारी बैंक सीमित की शाखा खुलने से झडग़ व नकराड़ी पंचायत और साथ लगती पंचायतों की जनता को बैंकिग की सुविधा का लाभ मिलेगा। बैंक में पहले व्यक्तिगत ग्राहक के रूप में स्थानीय पंचायत के प्रधान अशोक सारटा ने 51,000 की राशि के साथ बचत खाता खोला। इसके अलावा पहली महिला ग्राहक सुमित्रा शर्मा व स्थानीय जनता के बचत खाते खोल गए। झडग़ पंचायत के प्रधान अशोक सारटा, पंचायत के वर्तमान व पूर्व प्रतिनिधियों व स्थानीय जनता ने ग्रामीण इलाकों में बैंक की सुविधा घर द्वार पर देने के लिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की महाप्रबंधक ज्योतिका खिमटा, शाखा के प्रबंधक आशीष चौधरी, वर्तमान व पूर्व पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय व साथ लगती पंचायतों के लोग मौजूद रहे।
झडग़ में खुली को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा, जनता ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया आभार
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :