Wednesday, March 4, 2026

शिक्षा मंत्री 9 मार्च को बरथाटा के प्रवास पर 

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 9 मार्च को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 9 मार्च को प्रातः 10 बजे बरथाटा पहुंच कर उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना (केलवी नाला) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत झालटा के धनसार में सामुदायिक केन्द्र की आधारशिला रखेंगे तथा लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles