हिमाचल आजकल
शिमला,9 मार्च। कांग्रेस के बागी विधायक सुधीर शर्मा के चुनाव क्षेत्र धर्मशाला की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पर गाज गिर गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला को तुंरत प्रभाव से भंग कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने सुधीर शर्मा को पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पदसे हटा दिया था। अब धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है।
प्रतिभा सिंह ने धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :