Wednesday, March 4, 2026

सेब बाहुल क्षेत्रों में अधिक सडक़ों का निर्माण किया जाएगा : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने बरथाटा में 1.67 करोड़ से निर्मित उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का किया लोकार्पण
धानसर में 30 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की रखी आधारशिला
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इ जुब्बल कोटखाई की आर्थिकी मुख्य रूप से सेब की बागवानी पर निर्भर करती है, इसलिए यह जरूरी है कि इस सेब बहुल क्षेत्र में अधिक से अधिक सडक़ें को निर्माण हो। इससे लोगों की फसल समय पर बाजार तक पहुंच सकेगी। उनका कहना है कि इसी दिशा में वर्तमान समय में क्षेत्र में 250 करोड़ रुपए की  परियोजनाओं  पर कार्य चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत इस समय सर्वाधिक सडक़ो की स्वीकृति इस विधानसभा क्षेत्र को मिली है और क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछ रहा है।


रोहित ठाकुर ने शनिवार को जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के जुब्बल बरथाटा पंचायत में 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से ग्राम पंचायत बरथाटा और बढाल के नागरिक लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बरथाटा से उनका एक पारिवारिक संबंध है क्योंकि यह गांव हिमाचल के महान नेता स्व. ठाकुर रामलाल की जन्म स्थली है जिन्होंने अनेक बार इस प्रदेश का नेतृत्व किया है। उन्होंने यह भी बताया कि जुब्बल कोटखाई नावर विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान प्रदेश सरकार अभूतपूर्व विकास कर रही है। इसी कड़ी में आज इस उठाऊ आपूर्ति पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया है, और आने वाले समय में भी इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इसके बाद शिक्षा मंत्री ने जुब्बल की उत्तराखंड के साथ लगती आखिरी व दूर दराज पंचायत झालटा के धानसर में करीब 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी।


ग्राम पंचायत झालटा के धानसर गांव में आयोजित एक समारोह में शिक्षा मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की पहली किश्त की घोषणा कर दी गयी है और बहुत जल्दी इस कार्य को पूर्ण कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया की इस पूरे क्षेत्र में बहुत से विकास कार्य प्रगति पर है। इसमें झालटा से बौली धार और खरशाल संपर्क मार्ग की मेटलिंग व टारिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा क्वालटा खड्ड पर 1 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से एक पुल निर्माणाधीन है। साथ ही सावड़ा से झड़ाशली और झगटान से गोलचु सडक़े भी निर्माणाधीन है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles