Monday, January 12, 2026

कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में बाग़वानी में क्रांति लाई: मोती लाल डेरटा

हिमाचल आजकल

शिमला। विश्रामगृह देवरी खनेटी में किसान-बागवान (कृषि) संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में कृषि बाग़वानी विशेषज्ञों ने बागवानों को सेब बाग़वानी की तकनीकों, प्राकृतिक एवम् जैविक खेती, मिट्टी व पत्तों की जांच, पशुपालन विभाग ने पशुधन, सामाजिक एवम् अधिकारिता विभाग ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने बाग़वानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल कार्टन को लागू कर दिया गया हैं जिसका लाभ इस सेब सीज़न से बागवानों को मिलना शुरू हो जाएगा। कृषि सलाहकार कमेटी के चेयरमैन राजिन्दर मैहता ने कहा कि बागवानों-किसानों को सरकार की कल्याणकारी नीतियों व बाग़वानी की तकनीकों के बारें में समय समय पर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी (शिली) के प्रधान सतीश बसोली, उप प्रधान नीरज रौंगटा , विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, विशेषज्ञ, ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी (शिली) व पराली बदरूनी के किसान बाग़वान उपस्थित रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles