हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को को शिमला जिला के सराहन, कुमारसैन और ठियोग के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह 155. 28 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 15 मार्च को सुबह 11 बजे भीमाकाली मंदिर सराहन पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह नलाटी स्टेडियम सराहन पहुंच कर विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कुमारसैन बस स्टैंड पहुंच कर बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 3.35 बजे आलू मैदान ठियोग पहुंच कर राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग के नए भवन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहोरी के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री 15 मार्च को सराहन, कुमारसैन और ठियोग के प्रवास पर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :