Saturday, February 28, 2026

महिला कांग्रेस ने हिमाचल में पांच नारी न्याय गारंटी को जारी किया

कांग्रेस सत्ता में आते ही इन गारंटीयों को पूरा करेगी : जैनब चंदेल
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की पांच नारी न्याय गारंटी को हिमाचल में जारी किया। इसमें महालक्ष्मी में गरीब परिवार की एक महिला को एक साल में एक लाख देने दूसरी गारंटी आधी आबादी पूरा हक्क में केंद्र सरकार के कार्यलयों में नई नियुक्तियों में आधी नियुकिक्तयां में महिलाआें की नियुक्तियां, तीसरी गारंटी में नारी शक्ति सम्मान में आंगनवाड़ी, मिड डे वर्कर,आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मासिक वेतन में केंद्र सरकार का दुगना योगदान, चौथी गारंटी अधिकार मैत्री गारंटी में देश की हर पंचायत में महिललाआें को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने व उनके अधिकारों को दिलाने के लिए अधिकार मित्र नियुक्त किए जाएंगे। जबकि पांचवी गारंटी में सावित्री बाई फुले होस्टल गारंटी में भारत सरकार के देश के हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए हस्टलों का निर्माण कर इनकी संख्या को दुगना किया जाएगा।
जैनब चंदेल ने केंद्र की सत्ता में आते ही कांग्रेस इन गारंटीयों को पूरा करेगी। कांग्रेस देशभर में महिला उत्थान के प्रति बचनबद् है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles