Saturday, February 28, 2026

तीन माह में गोविंद सागर झील में चलेंगे क्रूज व शिकारा : सुक्खू

वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए किया गया टेंडर
हिमाचल आजकल

शिमला। बिलासपुर जिला की गोविंद सागर झील में जल्द ही शिकारा, क्रूज, बनाना राइड व सोफा राइड वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हो जाएगी। पर्यटक बिलासपुर में विभिन्न जल क्रीड़ाआें का आनंद ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि करीब तीन माह पहले गोविंद सागर झील में एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए जिला प्रशासन बिलासपुर ने निविदाएं आमंत्रित की थी और इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अब टेंडर अवार्ड कर दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला प्रशासन बिलासपुर ने गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए टेंडर अवार्ड कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंडर के माध्यम से चुनी गई कंपनी अगले तीन माह में गोविंद सागर झील में अपनी गतिविधियां शुरू कर देगी और इस अवधि के दौरान कंपनी अपनी तैयारियां पूरी करेगी। बिलासपुर जिला में वटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू होने के बाद जिला में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे स्थानीय युवाआें को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र में आर्थिक समृद्घि आएगी। दूर दूर से पर्यटक आकर गोविंद सागर झील में विभिन्न वटर स्पोर्ट्स एक्टिविटिज का लुत्फ उठा सकेंगे। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए अपने बजट में बढ़ौतरी की है और हिमाचल प्रदेश में ग्रीन इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही कागड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिला में पर्यटन का आधारभूत ढाँचा विकसित करने के लिए तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इन प्रयासों के नतीजे आने वाले समय में दिखाए देंगे और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles