हिमाचल में चुनी हुई सरकार को गिराने का हो रहा प्रयास
हिमाचल आजकल
शिमला। आखिल भारतीय कांग्रेम कमेटी के प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बन गई है। केंद्र सरकार प्रदेश में चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। हिमाचल में भी विधानसभा चुनाव थोपने का कोशिश हो रही है। उनका कहना है कि कांग्रेस देशभर में भाजपा के ऐसे हथकंडों का डट कर मुकाबला करेगी। वे शनिवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए है। न तो लोगों के खातों 15 -15 लाख रुपए आए ओर न ही विदेशों से काला धन वापस आया। युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादों भी पूरा नहीं हआ है। कुलदीप राठौर ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गारंटियों के बात कर रहे है। लेकिन यह कौनसी गारंटिया है इसको कोई पता नहीं है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में केेंद्र सरकार के झूठे वादों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उनका कहना है कि भाजपा के विरोध कने वालों क की आवाज को दबाया जा रहा है। उनके खिलाफ ईडी व सीबीआई का दुरूपयोग किया जा रहा है। देश में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इलेक्ट्रोल बोड देश का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। बड़ी कंपनियों से चंदा कारोडा़े रुपए का चंदा लेकर उनका खुले व्यपार करने की छूट दी गई है। कई कंपनियों पर चंदा देने के लिए लिए ईडी का दवाब बनाया गया। उनका कहना है के केंद्र सरकार छोटे दल को तोडऩे का काम कर रही है। चुनाव आचार संहित लगने के बाद भी दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है। यही नहीं चुनाव से पहले कांग्रेस के खातों को फ्रीज किया गया है।
देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति : कुलदीप राठौर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :