प्रदेशभर से बधाई देने शिमला पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक
सीम के जन्ददिन पर नाटी में झूमे कांग्रेस समर्थक
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को सरकारी आवास ओकओवर में अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोग मुख्यमंत्री को जन्मदिन बधाई देने ओकओवर पहुंचे। इस अवसर प कांग्रेस कार्यकताओं व उनके समर्थकों ने खूब नाटी डाली। मंगलवार को पूरे दिन भर मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर केक भी काटा।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को 60वां जन्ददिन मनाया। पूरे प्रदेश से मंगलवार सुबह ही मुख्यमंत्री को बधाई देने वाले ओकओवर पहुंचने शुरू हो गए थे। मुख्यमंत्री के समर्थक गाजे बाजे के साथ शिमला पहुंचे। इस दौरान सभी कैबिनेट मंत्रियों के अलावा पार्टी संगठन के लोग भी मौजूद रहे है। इसके अलावा आला अधिकारी भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ओक ओवर पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताअ पहाड़ी नार्टी में झूमते रहे। कांग्रेस के नेताओं ने गुलदस्ते भी भेंट किए।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने हर्स ट्रेडिंग की थी
इस अवसर पर मीयिा से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के छह बागियों को भाजपा का टिकट मिलने से साबित हो जाता है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने हर्स ट्रेडिंग की थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताआें की भूमि है और राज्य के इतिहास में पहली बार हर्स ट्रेडिंग हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग इस तरह की खरीद-फरोख्त की परंपरा को स्वीकार नहीं करते हैं। बागी नेताआें ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा और जनता ने उन्हें विजयी बनाया, लेकिन यह नेता बिक गए और उसी जनता का साथ इन लोगों ने धोखा किया है। उन्होंने कहा कि ये न्याय की लड़ाई है और एक जून को हिमाचल प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष उनके जीवन का हिस्सा रहा है और राजनीतिक चुनौतियों का उन्होंने हमेशा डटकर मुकाबला कर सफलता पाई है। लेकिन दुख इस बात है कि भाजपा ने धनबल से सत्ता को हथियाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से वह स्वयं कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और तथ्यों को लोगों के बीच लेकर जाएँगे।
वर्ष 2032 में हिमाचल देश का सबसे समृद्शाली राज्य बने
इस अवसर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हर वर्ष जन्मदिन आता है और हर वर्ष जन्मदिन के साथ नई उम्मीदें और नई प्रतिबद्घता रहती है। हमारा सपना है कि वर्ष 2027 में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बने और वर्ष 2032 में हिमाचल प्रदेश देश का सबसे समृद्घशाली राज्य बने। उनका कहका कहना है कि इस दिशा में काम जारी है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सीएम सुक्खू को जन्मदिन की बधाई दी है।


| All Rights Reserved | Website By :