हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल क् की ग्राम पंचायत झालटा तू के धानसर गांव से संबंध रखने वाले सेवानिवृत्त अध्यापक प्रेम सिंह चौहान और युवक मंडल धानसर के प्रधान संदीप चौहान व बद्री मालदार हुकम सिंह चौहान, मुकेश चौहान, ज्ञान सिंह नानटा, राजेश करशेटा, मेहर चन्द, भोपिन्दर नानटा ने अपने पूरे परिवार सहित शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान खनाशनी जोन के प्रभारी मनोज रांगटा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता कौशल चौहान, धानसर बूथ के अध्यक्ष मनोज चौहान, गलू जोन के प्रभारी लोकपाल जस्टा मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :