Sunday, January 11, 2026

चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सरकार ज्यादा मजबूत होगी : संजय अवस्थी

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश में चुनावों के लिए भाजपा नेताआें के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए अब वह व्यक्तिगत आक्षेपों पर उतर आए है। कांग्रेस अपने 15 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ जनता में जाएगी और चारों लोकसभा सीटों के साथ साथ छह विधानसभा उप चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहराएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार पूरी तरह मजबूत है और चुनाव परिणामों के बाद और भी मजबूती के साथ उभरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपनी दस में से पांच गारंटिया पूरी कर दी है। इसमें प्रमुख कर्मचारियों की ओल्ड  पेंशन बहाल करना व महिलाआें को हर महीने 1500 रुपए की प्यारी बहना सम्मान निधि भी है। भाजपा को महिलाआें की सम्मान राशि रास नहीं आई व उसने इसे रुकवा दिया है।
संजय अवस्थी ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में जिस प्रकार से आपदा प्रभावित लोगों की मदद की गई उसे राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेताआें ने आपदा के समय न तो प्रभावित लोगों की ही मदद की और न ही सरकार को कोई सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपदा को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की और जब सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया तो उसमें भी भाजपा ने प्रदेश सरकार को इस आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार से इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व विशेष आर्थिक मदद के प्रस्ताव को अपना समर्थन तक नहीं दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles