शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजा
हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा का बेड़ा गर्क हुआ और गुणात्मक शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग देश भर में 18वें स्थान पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पिछले करीब डेढ़ वर्ष में अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू की, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार आ रहा है। कांग्रेस सरकार व्यवसायिक शिक्षा में सुधार के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही है ताकि युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिल सकें।
रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में 7000 से अधिक जेबीटी, टीजीटी पीजीटी तथा कालेज लैक्चरर के पद सीधी भर्ती और बैचवाइज के आधार पर भर रही है ताकि अध्यापकों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई में बाधा न पडे़। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए सभी स्तर के स्कूलों में संसाधनों के सांझे प्रयोग के लिए स्कूल क्लस्टर योजना भी शुरू की गई है। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में इसी सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 6000 से अधिक प्राइमरी स्कूलों में प्री नर्सरी की कक्षाएं शुरू की गई हैं, जिसके लिए नर्सरी टीचर के पद सृजित कर उन्हें भरने की अनुमति प्रदान कर दी गई है और शीघ्र ही प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्घ तरीके से एक एक राजीव गांधी मडल डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है ताकि विद्यार्थियों को प्रदेश के भीतर ही गुणात्मक शिक्षा दी जा सके।
850 स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा
रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2024-25 में प्रदेश के 850 स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों के सभी स्वीत पदों को भरने के साथ-साथ स्मार्ट क्लासरूम और अन्य सुविधाएं शुरू की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने एसएमसी अध्यापकों, आईटी अध्यापकों व कम्प्यूटर अध्यापकों के मानदेय में समुचित बढ़ौतरी की गई है।
भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, कांग्रेस सरकार ने किए कई सुधार : रोहित ठाकुर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :