Thursday, February 26, 2026

चंबा के शिक्षक सुनील कुमार का राष्ट्रीय पुरस्कार- 2024 के लिए चयन, सीएम व शिक्षा मंत्री ने दी बधाई


समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने शिक्षक से फोन पर बात कर उनको बधाई दी
हिमाचल आजकल

शिमला । हिमाचल के दूरदराज चंबा जिला के शिक्षक सुनील कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 देने की घोषणा की गई है। सुनील कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारगाट, सिंहुता में लेक्चरर केमेस्ट्रि के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आज राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी गई है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारगाट के शिक्षक सुनील कुमार का नाम शामिल है। हिमाचल से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सुनील कुमार का चयन होना गौरव का विषय है। सुनील कुमार को राष्ट्रीय पुस्कार के लिए चयनित होने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने सुनील कुमार को इसके लिए बधाई दी है। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने सुनील कुमार को व्यक्तिगत तौर पर फोन कर उनसे बात की। राजेश शर्मा ने सुनील कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी। राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, संसदीय सचिव आशीष बुटेल की ओर से भी उनको बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बीते जुलाई माह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के लिए देशभर के शिक्षकों से आनलाइन आवेदन मांगे थे। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पूरे देश से उन शिक्षकों का चयन किया गया है जो कि बच्चों को इनोवेटिव, रोचक तरीके से पढा रहे हैं और पढ़ाने के लिए आईसीटी जैसे तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शिक्षक एसएमसी, सोशल आडिट, एनरोलमेंट बढाना, वंचित बच्चों के उत्थान जैसी स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। ये शिक्षक स्कूलों में उपस्थिति सुधारने, स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम, स्टाफ ट्रैनिंग जैसे कार्यों को बेहतर तरीके से करने के साथ ही बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान (FLN) कौशल सुधारने के लिए भी कदम उठा रहे हैं। सुनील कुमार सहित अन्य राज्यों के चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुरस्कार प्रदान करेंगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles