Thursday, March 5, 2026

रोहित ठाकुर 29 और 30 अक्तूबर को जुब्बल व नावर के प्रवास पर रहेंगे

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 और 30 अक्तूबर को जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। रोहित ठाकुर 29 अक्तूबर को सुबह 10$ 30 बजे जुब्बल (गुंटू) में सनबीम इंटरनेशनल स्कूल, जुब्बल में वार्षिक दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। वह दोपहर कांग्रेस पार्टी कार्यालय जुब्बल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कुठारी में पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कुठारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की आधारशिला रखेंगे। यहां पर वह पार्टी कार्यकर्ताआें से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उासके बाद रोहित ठाकुर नव युवक मंडल टुनाधार खांगटा द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles