Wednesday, March 4, 2026

रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत कुठाड़ी में किए करोड़ों के उद्घाटन व शिलान्यास

घणासीधार-खदराला सडक़, पंचायत भवन व जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बुधवार को आज नावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुठाड़ी के दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने 9 करोड़ 50 लाख की लागत से स्तरोन्नत हुई घणासीधार-खदराला सडक़ का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्राम पंचायत कुठाड़ी में 15 लाख की लागत से निर्मित पंचायत भवन व 5 लाख रुपए से नवनिर्मित जन सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस समय पूरे टिक्कर सब डिवीजन में 18 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य प्रगति पर है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने घणासीधार-खदराला सडक़ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सडक़ 1952 में बनाई गई थी और 1954 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी यहां पर यात्रा की थी। तिब्बत के साथ सीमा लगने के कारण इस सडक़ का अपना एक सामरिक महत्व भी है और साथ ही कोटखाई नावर के अतिरिक्त रोहडू और रामपुर की जनता भी इस सडक़ से लाभान्वित होगी। इसके अतिरिक्त, पिछले 18 महीनों के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में 93 सडक़ें पास हो चुकी है और इस वर्ष के अंत तक इनकी संख्या 100 हो जाएगी।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछली भाजपा सरकार ने इस स्वास्थ्य केंद्र को डिनोटिफाई कर दिया गया था, जिससे कि इस अहम कार्य को पिछली सरकार में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इसे दोबारा नोटिफाई किया और शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठाड़ी के लिए भूमि दान करने वाले स्थानीय निवासी नरेश संगरेल का हार्दिक धन्यवाद किया और उन्हें इस नेक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सत्ता में आने के बाद गंभीर विपरीत वित्तीय परिस्थिति के बावजूद कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश भर में हर दिशा में अभूतपूर्व विकास किया है।


रोहित ठाकुर ने बताया की जुब्बल नावर कोटखाई एक सेब बाहुल्य क्षेत्र है और सेब की बागवानी प्रदेश की आर्थिकी का एक महत्वपूर्ण भाग है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सेब उद्योग के भविष्य के लिए यूनिवर्सल कार्टन को लागू करने का एेतिहासिक निर्णय लिया। साथ ही मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत बागवानो की 153 करोड़ रुपए की देनदारियों को भी एकमुश्त अदा किया है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठाड़ी की छात्राआें ने मनमोहन नाटी की प्रस्तुति भी दी। शिक्षा मंत्री ने बच्चियों के प्रदर्शन से प्रसन्न होकर 20 हजार रुपए देने की घोषणा भी की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles