Wednesday, March 4, 2026

राज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए

राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ

हिमाचलआजकल

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय एकता के प्रतीक पटेल जी ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जीवन भर संघर्ष किया। उनका जीवन राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा।’’
राज्यपाल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
शपथ के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित किया और देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने का भरसक प्रयास किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles