Wednesday, March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने  ओक ओवर  में परिवार के साथ दिवाली मनाई

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक आवास  ओक ओवर  में अपने परिवार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख शांति की कामना की।
प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री नेे कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में रोशनी, एकता, समृद्घि और खुशियां लेकर आता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से एकता, सहभागिता की भावना को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह भावनाएं समाज, राज्य व देश का विकास और कल्याण सुनिश्चित करती हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं  सहित प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की शांति और समृद्घि की कामना की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles