हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के दौरान सर्वोतकृष्ट निष्पादन के लिए भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित स्वच्छता पखवाड़ा अवार्ड 2024 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (अभिनामित) सुशील कुमार शर्मा को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर विकास मारवाह, परियोजना प्रमुख(आरएचपीएस) और धीरज गुप्ता, उप महाप्रबंधक(सीएसआर) भी उपस्थित रहे।
स्वच्छता पखवाड़ा अवार्ड स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए बीते 16 से 31 मई तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के वार्षिक आयोजन के दौरान पावर पीएसयू द्वारा किए गए उत्ष्ट प्रयासों को मान्यीत करता है। अवार्ड विजेताआें का मूल्यांकन बहु मापदंडों पर किया गया, जिसमें जागरूकता बढ़ाने और सतत प्रथाआें को बढ़ावा देने की पहलें शामिल है। विद्युत मंत्रालय द्वारा किए गए गहन मूल्यांकन और समीक्षा के पश्घ्चात, एसजेवीएन विजेता के रूप में उभरा, जबकि पी एफ सी और एनटीपीसी ने द्वितीय और तृतीय पुरस्कार हासिल किया।
इन अवार्डों की शुरूआत के बाद से, एसजेवीएन ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए चार प्रथम पुरस्कार और एक द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि ‘यह सम्मान स्वच्छता और सततशीलता के सिद्घांतों के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्घता का प्रमाण है। हमारी व्यापक कार्य योजनाआें और परियोजना स्थलों एवं कार्यालयों में प्रभावी पहलों ने समाज पर एक चिरस्थायी प्रभाव डाला है।’
स्वच्छता पखवाड़े के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता से विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रमुख नवीन पहलों में सार्वजनिक स्थलों जैसे बच्चों एवं पब्लिक के लिए पार्कों, शौचालयों, बाजार परिसरों, रेलवे स्टेशनों, नदियों, स्नान घाटों, प्रातिक जल निकायों, बस स्टैंड, मंदिरों, सामुदायिक स्थलों आदि पर सफाई अभियान शामिल हैं। स्वच्छता दिशानिर्देशों के अनुसार एसजेवीएन ने 19 ब्लैकस्पट्स (स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों) को स्घ्वच्घ्छ किया है, जिनमें से एसजेवीएन ने सततशील उपाय के रूप में संपूर्ण वर्ष के लिए एेसे 14 डार्क स्पट्स को स्घ्वच्घ्छता अभियान के लिए अंगीत किया है। इसके अतिरिक्त, एसजेवीएन ने शिमला में नगर निगम, शिमला द्वारा चिन्हित किए गए 10 ब्लैक स्पट्स पर स्घ्वच्घ्छता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी व मनिटरिंग के लिए नगर निगम, शिमला को 10 सीसीटीवी कैमरे स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा, एसजेवीएन ने नगर निगम, शिमला के सहयोग से द मल रोड, शिमला में 2 सार्वजनिक पार्कों को चिंहित किए है।
एसजेवीएन को विद्युत मंत्रालय ने स्वच्छता पखवाड़ा अवार्ड 2024 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :