Thursday, February 26, 2026

एनआईएफटी के दीक्षांत समारोह में शिमला के जुब्बल की अनुष्का चौहान ने जीते तीन प्रमुख पुरस्कार

हिमाचल आजकल

शिमला। एनआईएफटी दिल्ली ने अपने 2024 स्नातक बैच के लिए भारत मंडपम में एक भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस संयुक्त दीक्षांत समारोह में एनआईएफटी दिल्ली, रायबरेली, कांगड़ा और पंचकुला के छात्रों ने भाग लिया। कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के 810 छात्रों को डिग्री प्रदान की।

एनआईएफटी के दीक्षांत समारोह में अनुष्का चौहान ने जीते तीन प्रमुख पुरस्कार
शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र की अनुष्का चौहान ने अपनी उत्कृष्टता और अभिनव दृष्टिकोण के लिए तीन प्रमुख पुरस्कार जीते। उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्नातक डिजाइन परियोजना पुरस्कार, एनआईएफटी सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन पुरस्कार और सामग्री के सबसे अभिनव उपयोग का पुरस्कार मिला। अनुष्का वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के लिए यूनिफ़ॉर्म डिज़ाइन परियोजना में शामिल हैं और इससे पहले उन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और नई दिल्ली नगर परिषद के लिए यूनिफॉर्म डिज़ाइन प्रोजेक्ट पर काम किया है।

विशेष पुरस्कार : अनुष्का चौहान ने तीन प्रमुख पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ स्नातक डिजाइन परियोजना पुरस्कार, एनआईएफटी सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन पुरस्कार और सामग्री के सबसे अभिनव उपयोग का पुरस्कार शामिल हैं।

अनुष्का चौहान की उपलब्धियां : अनुष्का वर्तमान में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के लिए यूनिफ़ॉर्म डिज़ाइन परियोजना में शामिल हैं और इससे पहले उन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और नई दिल्ली नगर परिषद के लिए यूनिफॉर्म डिज़ाइन प्रोजेक्ट पर काम किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles