Thursday, February 26, 2026

रोहित ठाकुर दो दिन कोटखाई के प्रवास पर रहेंगे

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 24 और 25 नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। रोहित ठाकुर 24 नवंबर को सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत रावला क्यार के कीथ में कीथ बस स्टैंड से काली माता मंदिर गाहन रोड तक विधायक प्राथमिकता के तहत संपर्क सडक़ का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं  से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री दरकोटी में कुड्डी- खडयाना हलाई -दरजीतू-भामटा से राज दरबार दरकोटी तक विधायक प्राथमिकता के तहत संपर्क सडक़ का भूमिपूजन करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 25 नवंबर को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत गरावग के गराई में निहारी गरावग सम्पर्क सडक़ पर वैली ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कुड्डी मोहली सडक़ के चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंग। वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं  से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री अटल बिहारी इंजीनियरिंग कालेज प्रगतिनगर (गुम्मा) में तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं  से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles