हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कुल्लू के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी और कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी, दोनों स्कूलों द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक दिवस व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरक्त की।
दोनों स्कूलों के संयुक्त समारोह में स्कूली छात्र व छात्राआें, अध्यापकों, अभिभावकों व स्थानीय जनता ने शिक्षा मंत्री का जोरदार व जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी के अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी। इसके बाद स्कूली बच्चों को सम्बोधित किया और शिक्षा, खेल, सांस्तिक व अन्य गतिविधियों में उत्ष्ट प्रदर्शन करने वाले दोनों स्कूलो के मेधावी छात्र व छात्राआें को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य व स्टाफ को इस सफल आयोजन की बधाइयां दी।

इस दौरान आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकिद्र ,पूर्व जिला परिषद के चेयरमैन बुद्धिसिंह ,पूर्व विधायक किशोरी लाल ,पूर्व प्रत्याशी परसराम ,पूर्व प्रत्याशी बंसीलाल ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष उपेंद्रकांत मिश्रा और पंचायत समिति की अध्य्क्ष विजय कंवर और अन्य लोग भी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :