Friday, February 27, 2026

मुख्यमंत्री 30 नंवबर को  रोहडू के प्रवास पर

 मुख्यमंत्री  विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ 
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को रोहडू के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री 30 नवंबर को सुबह 11 बजे रोहडू में एचपीएमसी सीए (नियंत्रित वातावरण) स्टोर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल रोहडू का उद्घाटन करेंगे। वह दोपहर बाद राजकीय डिग्री कॉलेज सीमा रोहडू पहुंचेंगे और छुंजर-कटलाह, शलान, मेल्थी-कुपरी उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना व रोहडू के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वह सीमा कलेज में छात्राआें के लिए हॉस्टल और लोक निर्माण विभाग के विभिन्न मार्ग का शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राजकीय डिग्री कालेज सीमा रोहडू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles