Friday, February 27, 2026

कांग्रेस सभी वर्गो को संगठन में देगी तरज़ीह: राजीव वर्मा

हिमाचल आजकल

शिमला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के सभी अग्रणी संगठनों, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त जिला शिमला के प्रभारी राजीव वर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय जुब्बल व कोटखाई में हुई। वर्मा ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई का गौरवमयी इतिहास रहा हैं। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में ज़मीनी स्तर पर जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं से विस्तृत चर्चा की जाएगी और संगठन को और अधिक मज़बूती देने की दिशा में कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाया जाएगा । राजीव वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी अग्रणी संगठनों में हर वर्ग को तरज़ीह दी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार को लेकर सुझाव लिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles