Sunday, January 11, 2026

बजट सत्र की तैयारियां जोरों पर, अधिकारी समय पर सभी काम पूरा करें :कुलदीप पठानिया

हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि 10 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र की तैयारिया जोरों पर चल रही हैं। उन्हांेने सत्र के आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समय रहते अपना काम पूरा करने के दिशा निर्देश दिए हैं। सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सत्र से संबन्धित कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों से संबन्धित बैठक 7 मार्च और पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक 8 मार्च को विधानसभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित की जाएगी।
कुलदीप पठानिया ने कहा कि सदन में पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूचनाएं भी विधानसभा सदस्यों से प्राप्त हो रही हैं जिन्हें विधान सभा सचिवालय द्वारा आगामी कार्यवाही के लिए सरकार को प्रेषित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वर्तमान सरकार का तीसरा बजट सत्र है और मुख्यमंत्री 17 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025 – 2026 के लिए सदन में बजट पेश करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles