हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि पेगासस जासूसी मामलें में हुए खुलासे के बाद भारत सरकार के पेगासस जासूसी को लेकर झूठ की पूरी पोल खुल गई है। उच्चतम न्यायालय को इस रिपोर्ट का स्वत् संज्ञान लेते हुए इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेगासस जासूसी से विपक्ष के बड़े नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, सुरक्षा एजेंसियों, जजों कुछ पत्रकारों व बड़े उद्योगपतियों के फोन हैक कर उनकी जासूसी करने का पुख्ता प्रमाण देश के सामने आ गया है।
राठौर ने कहा है कि इस जासूसी कांड के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे तौर पर दोषी है,क्योंकि यह पूरी तरह देशद्रोह का मामला बनता है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जहां सत्ता में बेठी सरकार ने लोकतंत्र का हनन करते हुए जासूसी के लिए पेगासस यंत्र खरीदा गया हो। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा पेगासस से देश के लोकतंत्र को बंधक बनाने की कोशिश की गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने इस मामले में देश की संसद व उच्चतम न्यायालय को भी गुमराह करने का पूरा प्रयास किया है,अब जबकि एक प्रतिष्ठित अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद सच्चाई देश के सामने आ गई है,एेसे में केंद्र की मोदी सरकार जासूसी के गुनाह से नहीं बच सकती।


| All Rights Reserved | Website By :