Monday, January 12, 2026

15 दिनों में होगा कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन

हिमाचल में कांग्रेस सरकार  कर रही अच्छा  काम : रजनी पाटिल

हिमाचल में फेल हुआ भाजपा का ऑपरेशन लोटस

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का कहना है कि
कांग्रेस सरकार हिमाचल में अच्छा कार्य कर रही है। कांग्रेस के मंत्री व
वरिष्ठ नेता  एकजुट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नई
कार्यकारिणी का गठन  15 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी में सभी वर्गों के  लोगों को  शामिल किया जाएगा। राजनी पाटिल शनिवार को शिमला में मीडिया से बात कर रही थी। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि हिमाचल में  भाजपा का ऑपरेशन लोटस पूरी तरह से फेल हुआ है। भाजपा  के ऑपरेश लोटस को एक साल बीत  गया है। भाजपा ने कई राज्यों में ऑपरेशन लोटस चलाया। चुने हुए विधायकों को तोडऩे की कोशिश की गई।  विपक्ष के चुने हुए विधायकों को पर सीबीआई और ईडी का दवाब बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि हिमाचल में भाजपा का  ऐसे कोशिशें कामयाब नहीं हो पाई। हिमाचल में कांग्रेस सरकार अगले विधानसभा चुनाव में रिपीट करेगी।  रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश आर्थिक स्थिति इतनी खराब नहीं जितना भाजपा के नेता भ्रम फैला रहे है।  पिछले साल प्रदेश में आई आपदा के दौरान  केंद्र सरकार  ने कोई मदद नहीं की है।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि  सरकार में सभी लोगों को एडज़स्ट नहीं
किया जा सकता है। कई लोगोंं को पार्टी संगठन में  अहम जगह दी जाएगी।  कुछ पार्टी के  वरिष्ठ नेताओं को सरकर में एडज़स्ट किया जाएगा।  उनका कहना हैकि जल्द कांग्रेस की नई  कार्यकारिणी का  गठन किया जाएगा। पहले ब्लॉक वजिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। उसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles