Sunday, August 2, 2026

10 ग्रामीण सडक़  परियोजनाओं के लिए नाबार्ड के तहत 109.3 करोड़ स्वीकृत : विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि परियोजना आंतरिक स्वीकृति समिति की 141वीं बैठक में हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में 10 ग्रामीण सडक़  परियोजनाओं के लिए आरआईडीएफ के तहत 109. 3 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई। परियोजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सडक़ और परिवहन सुविधाएं प्रदान करने में सहायक साबित होंगी, जिससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग को लाीा मिलेगा ।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य का समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए सरकार प्रदेश की विकासात्मक जरूरतों को लगातार सक्रिय रूप से केंद्र के समक्ष रख रही है। प्रदेश सरकार के सतत प्रयासों से राज्य को विभिन्न  परियोजनाओं के लिए अनुदान प्राप्त हो रहा है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि स्वीकृत परियोजना में जुनाला-करलोटी-छट-बरथिन सडक़, टिक्कर-मनोह वाया जखयोल-रमेहरा-सुलखान-धीरवी सडक़ और रोहडू -चिडग़ांव-डोडरा क्वार सडक का उन्नयन शामिल हैं। इसके साथ पीरसलूही (कांगड़ा) से किटपल (हमीरपुर), पुयाद से टिक्करी वाया धारली और थाथर त्रिपाल से मेहवा पंचायत, शहीद तेजसिंह स्मारक जट्टा रा नाला से कुकरी गलू वाया हरिजन बस्ती सलूण, कटलूण और छमयार सडक़ शामिल है। उन्होंने कहा कि एक प्रमुख परियोजना के तहत नेहवाट, नयासर, घैणी और देवीधार को जोडऩे वाला 35 मीटर स्पैन पुल का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा कांशीवाला से बिरोजा फैक्ट्ररी वाया जाबल का बाग, कनोल लग और बटूनी मैटलिंग टारिंग वाली सडक़ को मंजूरी दी गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles