Saturday, February 28, 2026

प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप स्मारक भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है। वर्तमान प्रदेश सरकार सुशासन सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलाव के साथ चुनौतियां भी आ रही हैं लेकिन हर चुनौती का डटकर सामना किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल भी स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार न केवल शिक्षा बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार कर रही है। पिछले दो वर्षों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सरकार ने 2,600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है जिससे प्रदेश की जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत नजर आ रहे हैं और इन बदलावों के माध्यम से राज्य सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि महाराणा प्रताप सभी समुदायों के रक्षक थे। उन्होंने महाराणा प्रताप स्मारक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का योगदान देने की घोषणा की तथा समाज कल्याण में राजपूत कल्याण सभा के योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles