हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला से विली पार्क तक बनाई जा रही अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डक्ट के निर्माण में विश्व स्तरीय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार द्वारा शिमला में अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्टस के निर्माण पर 146$ 34 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके निर्माण से शिमला में आधारभूत संरचना मजबूत होगी, साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण में भी मदद मिलेगी। शहर में सभी उपयोगिताएं जैसे पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनें, विद्युत लाइनें और फाइवर केबल भूमिगत डक्ट में बिछाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस महवाकांक्षी परियोजना के निर्माण को समयबद्घ पूरा करने के लिए बृहद योजना तैयार की गई है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्माण कार्यों के दौरान लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने किया अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :